हर घर तिरंगा(HAR GHAR TIRANGA)

हर घर तिरंगा


देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हर घर तिरंगा अभियान' शुरू किया गया है।इस अभियान का आगाज आज 13 अगस्त से हो रहा है।सभी देशवासियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर के आगे तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। देशवासियों के दिल मे देशभक्ति की लहर लाने के लिए मोदी सरकार 'हर घर तिरंगा अभियान' चला रही है।

तिरंगा पर एक नजर

तिरंगा या भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश के लोगों के लिये बहुत महत्व रखता है।भारत का राष्ट्रीय ध्वज शांति ,प्रेम और एकता का प्रतीक है।भारत को आज़ाद कराने में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान गवाई। यह उनके बहुमूल्य बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है।पहले ,झंडे के लिए कई डिजाइन और रंगो का इस्तेमाल किया जाता था।ध्वज का मूल रूप जो हम आज देखते हैं, वह 22 जुलाई, 1947 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था।यह पिंगली वैंकेया द्वारा डिजायन किया गया था और इसमें केसरिया ,सफेद और हरे रंग की तीन समान पट्टियां होती हैं।भारतीय ध्वज संहिता ,ध्वज के प्रदर्शन और उपयोग को नियंत्रित करती है।राष्ट्रीय ध्वज "तिरंगा" एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करता है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा फहराने का नियम क्या है?

केंद्र सरकार ने 15 अगस्त को 20 करोड़ घरों में जनभागीदारी से तिरंगा झंडा फहराने के लिए राष्ट्रीय अभियान हर घर तिरंगा अभियान पहल शुरू की है।इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कुछ नियम निकाले हैं।आइये जानते हैं उन नियमों के बारे में - अगर कोई भी ब्यक्ति इस नियम के अनुसार तिरंगा झंडा नही फहराता है, तब उन पर सख्त कार्यवाही भी की जा सकती है।इसके लिए भारत सरकार द्वारा जारी फ्लैग कोड 2002 तैयार किया गया है।यह कोड राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग, फहराने और प्रदर्शन से जुड़ी गाइडलाइन को बताता है और इस गाइडलाइन को 26 जनवरी ,2002 ईस्वी में लागू किया था।इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी से तिरंगा झंडा फहराए जाना है।

संस्कृति मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय हमेशा इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

(1) तिरंगा फहराते समय हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि केशरिया रंग का हिस्सा ऊपर हो और हरे रंग वाला हिस्सा नीचे हो।
(2) झंडा कटा-फटा , गंदा ,अव्यवस्थित नहीं होना चाहिए।
(3) उत्सव , थाली आदि में या किसी अन्य तरीके के सजावट के लिए तिरंगा का इस्तेमाल नही किया जाएगा।
(4) तिरंगा जिस खम्भे, डंडे आदि में फहराया जायगा, उसमे कोई दूसरा ध्वज नही लगा होना चाहिए।
(5) राष्ट्रीय ध्वज के साथ कोई अन्य ध्वज या द्वजपट्ट उससे ऊंचा या उसके बराबर नही लगाया जाएगा और न ही ध्वजारोहण के दौरान कोई फूल या माला या प्रतीक सहित कोई वस्तु , जिससे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है,ऊपर रखी जायेगी।
(6) राष्ट्रीय ध्वज को जमीन ,फर्श, पानी पर नही रखा जाएगा ।

टिप्पणियाँ